हमारे जीवन मे शिक्षक का महत्व |teacher important in hindi : हमारे जीवन मे हर समय शिक्षकों की अहम भूमिका होती हैं। जो अपने ज्ञान के माध्यम से इस समाज के प्रति तैयार करते हैं। और वह हमारे अंदर उस प्रत्येक हुनर का विकास करते हैं। जो हमे भविष्य में साहयता प्रदान करता हैं। इसीलिए आज Hindivaani आपको हमारे जीवन मे शिक्षक का महत्व (Teacher important in hindi) की जानकारी देंगे। जिसमे आपको शिक्षक के महत्व पर निबन्ध ,शिक्षक के महत्व पर भाषण देने में भी सहायता मिलेगी। इसके अंतर्गत शिक्षक के महत्व पर शायरी भी उपलब्ध होगी। तो आइए हम यह जानने का प्रयास करते है कि हमारे जीवन मे शिक्षक का क्या महत्व हैं ? The importance of the teacher in student life
teacher important in hindi ,हमारे जीवन मे शिक्षक का महत्व

प्रस्तावना
किसी व्यक्ति के जीवन मे शिक्षक उसके भविष्य का निर्माता होता हैं। वह अपने परिश्रम के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के जीवन को सवार सकता हैं। शिक्षक एक माली की भांति होता हैं। और हम पुष्प की भांति होते है। और विद्यालय एक बाग की तरह होता हैं। जहां शिक्षक अपने परिश्रम के द्वारा उस छात्र रूपी पुष्प को अपने सानिध्य में बड़ा करता हैं। हमारे जीवन के प्रत्येक मोड़ पर कोई न कोई शिक्षक की भूमिका निभाता हैं। वह चाहे माता – पिता हो या फिर हमें कठिन समय मे मार्गदर्शन करने वाला।
हमारे जीवन मे शिक्षक का स्थान
हमारे जीवन का शिक्षक का बहुत ही बड़ा स्थान हैं।एक शिक्षक के लिए एक विद्यार्थी कोरे कागज की तरह होता हैं। जिसमे वह किसी भी प्रकार से ढाल सकता हैं। एक शिक्षक के परिश्रम के द्वारा ही हम में से कोई वकील , डॉक्टर ऑफिसर ,सैनिक आदि बनते है। शिक्षक हमेशा अपने अंदर की क्रोध , और घृणा को किनारे कर सहनशीलता और अछे व्यवहार के माध्यम से हमारे जीवन मे मार्गदर्शन करते हैं। शिक्षक को एक ईश्वर की भांति ही माना गया हैं। उसका पद हमेशा सम्माननीय होता हैं। हम उनके ऋण को कभी भी नही चुका सकते है। इसीलिए हम इतना जरूर कर सकते है। की हम उनका सम्मान करें।
शिक्षक के प्रति हमारे कर्तव्य –
आज के वर्तमान समय मे हम यह देखते हैं कि जब से शिक्षा का निजीकरण हुवा हैं। तब से शिक्षकों के व्यवहार में बहुत अधिक परिवर्तन हुआ है। जिसकी वजह से उनके सम्मान में कमी भी आई हैं। शिक्षकों के इस सम्मान में जो कमी आयी हैं। इसके लिए जितना शिक्षक जिम्मेदार हैं। उतना हम भी जिम्मेदार हैं। इसीलिए यदि हम साल में एक बार शिक्षक दिवस मनाते है। तो उसमें शिक्षक के पद की महत्त्वा को जानने का प्रयास करना चाहिए। और लोगो के बीच हम अपने विचारों को रख कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और महत्व देने के लिए लोगो को प्रेरित करना चाहिए।
Also read :: Ten lines on teacher in english for students
शिक्षक राष्ट्र निर्माता
शिक्षक किसी भी राष्ट्र का निर्माता होता हैं। शिक्षक के द्वारा ही हमारे अंदर नैतिकता, शांति, एकता ,अखण्डता आदि के गुण भरे जाते है। और हम इन्ही गुणों के द्वारा अछे नागरिक बनते है। जिससे हमारे जीवन मे वसुधैव कुटुम्बकम की भावना जगती हैंम और हम सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार की भांति मानते है। हमारे अंदर ऐसे गुणों की जागृति होती हैं। इस हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति की विषय मे सोचते है।
अध्यापको की भूमिका और दायित्व
अध्यापको के कुछ दायित्व हैं। जिन्हें उनको पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। यह आवश्यक हैं कि उन्हें सानिध्य में जो बच्चे पढ़ रहे है। जिनके जीवन मे वांछित परिवर्तन लाने का प्रयास करे। जिस से की वह देश के एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभा सके। वैसे तो शिक्षक का मुख्य कार्य ज्ञान प्रदान करना होता हैं। परन्तु शिक्षक का यह दायित्व बनता हैं कि बालक का सर्वागीण विकास हो। परन्तु एक बेहतर शिक्षक हमारे जीवन मे शिक्षा के अलावा हमे हमारे जीवन को अनुशासित ढंग से जीना , शिष्टाचार का पालन करना, साथ ही साथ पीने सहपाठियों के साथ सकारात्मक व्यवहार एवम सहयोग की भावना जागृत करने में मदद करता हैं। वह हमें समाज के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाने के सलाह देता हैं। ताकि हम अपने सामाज के एक बेहतर नागरिक बन सके।
शिक्षक के महत्व पर शायरी
“शिक्षक का महत्व हमारे जीवन मे कभी नही होगा कम।
चाहे जितनी जिंदगी में तरक्की कर ले हम।।
गुमनामी के जिंदगी से लाकर हमारी पहचान बना दिया।
आपकी कृपा से हमे एक अच्छा इंसान बना दिया।।”
उपसंहार
आज कल के वर्तमान समय मे हम यह देखते हैं। शिक्षक और समाज में कुछ कमियां हो गयी हैं। जिसमे शिक्षक उस घिसी – पिटी प्रणाली पर चलता है। और वह कोई भी बदलाव नही करना चाहता हैं। वह अपना कर्तव्य यही बस समझता हैं। कि हमे बच्चे को रटा कर सिर्फ पास कराना हैं। बल्कि इसके विपरीत यह होना चाहिए । कि वह उसकी अन्तः शक्तियों का विकास कर सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करे। और समाज को भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ऐसे स्कूल में नही भेजना चाहिए। जिन विद्यालयों के शिक्षकों का उद्देश्य सिर्फ पैसे ही कामना हो।
उपयोगी लिंक– दीवाली पर हिंदी निबन्ध
आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी teacher important in hindi आपको पसन्द आयी होगी। और यह आपके लिए काफी उपयोगी भी रही होगी। यदि आपको हमारे जीवन मे शिक्षक का महत्व की जानकारी पसन्द आयी हो। तो इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे। साथ ही साथ हमे कॉमेंट बॉक्स में लिख कर इसके बारे में जानकारी प्रदान करे।