धातु और अधातु में अंतर (Diffrence between metals and non metals in hindi)

धातु और अधातु में अंतर (Diffrence between metals,and non metals) :: आज का Hindivaani का टॉपिक हैं। धातु और अधातु में अंतर। आज हम टॉपिक के अंतर्गत सबसे पहले आपको तत्व की जानकारी देंगे। और तत्व के अंतर्गत आने वाली धातु और अधातु किसे कहते है। इसकी जानकारी दी जाएगी। तो आइए शुरू करते हैं।

धातु और अधातु में अंतर (Diffrence between metals and non metals in hindi )

Diffrence between metals and non metals in hindi

तत्व किसे कहते हैं?

तत्व वह मूल पदार्थ है।जिसको रासायनिक विधि द्वारा दूसरे तत्व में परिवर्तित या विघटित नहीं किया जा सकता है। आधुनिक विचारों के अनुसार तत्वों का सबसे छोटा कण परमाणु है

जैसे – हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, ब्रोमीन आदि।

तत्वों का वर्गीकरण (Classification of elements)

तत्वों को दो भागों में विभाजित किया गया हैं।

  1. धातु
  2. अधातु

धातु किसे कहते है ?

धातु के तत्व कहलाते हैं।जो सामान्य अभिक्रिया में अपने परमाणुओं से एक या इलेक्ट्रॉन त्याग कर धनायन बनाने की प्रवृत्ति करते हैं।

जैसे – कापर, आयरन, सिल्वर , मर्करी आदि।

अधातु किसे कहते है ?

अधातु वे तत्व होते है। जो सामान्य अभिक्रियाओं में एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर ऋणायन बनाने की प्रवृति रखते हैं।
जैसे – नाइट्रोजन, हाइड्रोजन, फॉस्फोरस, क्लोरीन आदि।

धातु और अधातु में अंतर (Diffrence between metals,and non metals)

धातु और अधातु में अंतर निम्लिखित हैं।

गुणधातुअधातु
अवस्थाधातुएं ठोस अवस्था मे पाई जाती हैं। अपवाद स्वरूप पारा नही पाया जाता हैं।अधातुएँ ठोस ,द्रव्य,गैस तीनो अवस्थाएं में पाई जाती हैं।
घनत्वधातु अधिक घनत्व का उच्च गलनांक की होती हैं।अपवाद स्वरूप सोडियम , पोटैशियम को छोड़करइसमे घनत्व का गलनांक कम होता हैं।
ऊष्मा व विधुत चालकताये ऊष्मा व विधुत की सुचालक होती हैं।ये ऊष्मा व विधुत की कुचालक होती हैं। अपवाद- ग्रेफाइड व गैस कार्बन
पारदर्शिताअपारदर्शी होती हैं।कुछ धातु पारदर्शी, कुछ अपारदर्शी,व कुछ पारभासक होती हैं।
चमकइनमे विशेष प्रकार की चमक पाई जाती हैं।चमक नही पाई जाती हैं। अपवाद- ग्रेफाइड, आयोडीन
अम्लों से क्रियाधातु अम्ल के साथ मिलकर लवण बनाती हैं।लवण का निर्माण नही करती हैं।
हाइड्रोजन उतपन्न होनाकुछ धातु अमल की क्रिया से हाइड्रोजन उतपन्न करती हैं।हाइड्रोजन उत्पन्न नही करती हैं।
आक्साइड की प्रकृतिधातु के ऑक्साइड क्षारीय होते है।धातु के आक्साइड अम्लीय होते है।
हाइड्रोजन से क्रिया ज्यादा तर देखा जाए तो जो धातुएं होती हैं। वह हाइड्रोजन के साथ क्रिया नही करती हैं। परन्तु कुछ धातुएं ऐसी है। जो हाइड्रोजन के साथ अस्थायी यौगिक बनाती हैं।अधातुएँ हाइड्रोजन के साथ क्रिया करके स्थायी यौगिक का निर्माण करती हैं।
विधुत धनात्मकता या विधुत ऋणात्मकता धातुएं विधुत धनात्मक पाई जाती हैं। इसीलिए ये विधुत अपघटन के पश्चात ऋणोद पर मुक्त होती हैं।अधातुएँ विधुत ऋणात्मक होती हैं। अतः ये विधुत अपघटन के पश्चात धनोद पर मुक्त होती हैं।

FAQS On Diffrence between metals and non metals in hindi

उपधातु किसे कहते है ?

उपधातु का आशय तत्व जिनमे धातु और अधातु के दोनों गुण पाए जाते है। उपधातु के नाम से जानते है। आवर्त सारणी के अनुसार इन्हें धातु और अधातु के मध्य रखा गया हैं।

उपधातु कौन कौन से है ?

उपधातु की संख्या सात होती हैं। बोरान , सिलिकॉन , आर्सेनिक , एंटीमनी , जर्मेनियम, टेलूरियम, पोलोनियम आदि।

धातु के भौतिक गुण क्या है ?

धातुओं के भौतिक गुण निम्नलिखित हैं।

1.धातुएं चमकदार होती है।जिस पर पालिश की जा सकती है।
2.धातुएं ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।
3.धातुएं तन्य होती हैं।

सबसे अधिक आधातवर्ध्य धातु कौन सी हैं ?

सबसे अधिक आधातवर्ध्य धातु सोना ( Au ) और चांदी ( Ag) होती हैं।

Final word –

आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी धातु और अधातु में अंतर की जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि आपको Diffrence between metals and non metals in hindi की जनाकारी आपको पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों से भी जरूर शेयर करे। साथ ही साथ कॉमेंट बॉक्स में लिख कर इससे सम्बंधित जनाकारी हमे शेयर करे।

Leave a Comment