30 दिन में बॉडी कैसे बनाये , body kaise bnate hain

30 दिन में बॉडी कैसे बनाये :: एक अच्छा स्वास्थ्य हमारे जीवन मे बहुत मायने रखता हैं। यदि हम एक अछि पर्सनालिटी रखते है। तो हम कई लोगो के बीच भी यदि खड़े हैं। तो भी आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। हम अक्सर देखते हैं। कि हमारे आस पास या हम ही बॉडी बनाने के लिए उत्सुक रहते है। परन्तु काफी प्रयासों के बावजूद भी हमे सफलता नही मिल पाती हैं। और इसका मुख्य कारण यह होता हैं। कि हमे बॉडी बनाने हेतु जो महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। उनसे रूबरू नही हो पाते है। आज इसलिए हिंदीवानी आपको बॉडी बनाने से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जिससे आप आसानी से एक महीने में बॉडी कैसे बनाये। इसके उत्तर को आसानी से पा सकेंगे। तो आइए शुरू करते है।

30 दिन में बॉडी कैसे बनाये , body kaise bnate hain

30 दिन में बॉडी कैसे बनाये

एक महीने में बॉडी बनाने के घरेलू उपाय –

हम में से बहुत ऐसे लोग होते है। जो महंगी खुराक और जिम के पैसे नही दे पाते है। तो यह आवश्यक हो जाता हैं। कि हम घर पर ही इसके लिए कुछ उपाय करें। तो नीचे हम आपको कुछ टिप्स देंगे जिससे आप घर पर ही बॉडी बना सकते है।

1. बॉडी बनाने से पहले यह जानना जरूरी हैं। कि आपके शरीर को कितने कैलोरी ऊर्जा की आवश्यता हैं। यदि आप अपनी शरीर को जितनी कैलोरी की आवश्यकता है। उससे अधिक शरीर को उपलब्ध करा रहे है। तो निश्चित ही आपकी मसल में ग्रोथ होगा।

2. एक अच्छी बॉडी बनाने हेतु आप दिन में प्रोटीन युक्त खाना ले।

3. बॉडी बनाने के लिए सबसे आवश्यक हैं एक्सरसाइज करना। यदि आप एक्सरसाइज करेगे। तो आपकी मसल टूटेगी और जब आप अपनी मसल को प्रोटीन युक्त आहार प्रदान करेंगे। तो उनकी ग्रोथ बहुत अच्छी होगी।

4. आप अपने आहार में दूध , अंडा , मूंगफली के दाने , पीनट बटर , अंकुरित मूंग और चने , केला , खजूर आदि का सेवन अवश्य करे।

5. बॉडी बनाने के लिए आहार और एक्सरसाइज के अलावा आप अच्छी नींद अवश्य ले। क्योंकि यदि आप एक्सरसाइज के बाद अपने शरीर को आराम नही दिए तो आपकी मसल अच्छे से विकसित नही हो पायेगी।

उपयोगी लिंक – बिना जिम के बॉडी कैसे बनाये जाने हिंदी में

एक महीने में बॉडी बनाने के लिए डाइट चार्ट , bodybulding diet plan in hindi –

बॉडी बनाने में सबसे जरूरी चीज की बात की जाए तो वह अच्छी डाइट होगी। यदि आपकी डाइट आपके शरीर के हिसाब से अच्छी हो गयी। तो आपका शरीर बहुत ही जल्दी बन जायेगा। तो आइए देखते हैं कि हम एक महीने में बॉडी बनाने के लिए कैसे डाइट को मेंटेन करे।

1. सुबह उठने के पश्चात आप सर्वप्रथम एक ग्लास पानई अवश्य पिये। उसके पश्चात आप अपनी नित्य क्रियायों को पूरा करे।

2. उसके पश्चात आपको हैवी ब्रेकफास्ट लेना है। इसके लिए आप निम्न चीजो को अपनी डाइट में ऐड कर सकते हैं।हम नीचे आपको कई ऑप्शन दे रहे है। जिसमे से आप अपनी पसन्द अनुसार कोई भी चुन लें।

● दो अंडे का आमलेट और दो ब्राउन ब्रेड
● एक कटोरी दलिया
● एक कटोरी ओट्स
● अंकुरित मूंग , चने  , सोयाबीन के दाने , किसमिस

30 दिन में बॉडी कैसे बनाये

3. ब्रेकफास्ट को अच्छे तरीके से करने के पश्चात अब बारी आती हैं लंच की इसके लिए आप एक कटोरी छोले उबाल लें। उसके बाद आप उन उबाले हुए छोले में नमक , कतई हुई प्याज और टमाटर , काली मिर्च को डाल का मिक्स कर ले। यह बहुत ही स्वादिष्ट बन जाएगा। अब आप इसे खाये।

या

यदि आपको यह नही पसन्द आ रहा हैं तो अब इसके जगह अपने घर मे बनी हुई एक कटोरी डाल और सब्जी साथ मे रोटियां खा सकते है। वह भी आपकी कैलोरी की पूर्ति करेगा। लेकिन यह अवश्य ध्यान दे कि खाना प्रोटीन युक्त हो तो ज्यादा ही बेहतर रहेंगे।

4. इसके पश्चात आपके वेट बढ़ाने में जिसकी सबसे अहम भूमिका होती हैं –  वो मास्स गेनर की। इसके लिए आप एक केला , एक चम्मच पीनट बटर , 5 – 6 खजूर , 7- 8 काजू , 4 – 5 बादाम  और आधा कप दूध ले । अब आप इसे मिक्सी में मिला ले । इसके पश्चात आपका  यह शेक रेडी होगा। यह पाइन में बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं। साथ ही साथ आपके वजन बढ़ाने में काफी सहायक होता हैं।

5. इसके पश्चात आप शाम को 4- 5 अंडे येल्लो पार्ट हो हटा कर खाएं। यह आपकी शरीर की प्रोटीन की पूर्ति करेगा। यदि आप अंडे नही खा सकते तो इसके जगह आप  भुने हुए चने और मूंगफली के दाने भी ले सकते है।

6.अब वक्त आता हैं। डिनर टाइम का इसमे आप पनीर की सब्जी और रोटी को अपनी डाइट में एड कर सकते है।

30 दिन में बॉडी बनाने के लिए एक्सरसाइज –

डाइट के साथ साथ जो बॉडी बनाने में सबसे ज्यादा जरूरी हैं। वह एक्सरसाइज हैं। यदि आपकी एक्सरसाइज अच्छी हैं। तो वह बॉडी बनाने में काफी सहायक होगी।नीचे हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे है। जो आपका वेट बढ़ाने में काफी सहायक होगी।

पुश अप –

पुश करने के लिए सर्वप्रथम आपको पेट के बल लेटना होगा। इसके पश्चात आप अपने दोनों हाथों को कंधे के नीचे लाएंगे। इसके बाद आप हाथों के बल ऊपर की तरफ उठेंगे। और उठने के पश्चात आप फिर से नीचे की ओर आएंगे। यही प्रक्रिया आपको 3 सेट करनी हैं। और हर सेट में 15 पुश-  उप आप जरूर करे।

Squates

इसको करने हेतु सबसे पहले आपको सीधे खड़े हो जाना हैं। उसके पश्चात आप अपने कंधे के नीचे तक पैर को खोल ले। उसके बाद आपको बिना पीठ झुकाए नीचे की तरफ आधा बैठना हैं। इस प्रक्रिया को भी आप तीन सेट में करे। और एक सेट में 15 रिप्स करे।

बाइसेप्स –

बाइसेप्स की ग्रोथ हेतु आप को दो ईट की आवश्यकता है। इन ईंट को लेकर दोनों हाथों से क्रमशः हाथों से एक के बाद एक तीन बार करना है। इससे आपकी बाइसेप्स की मसल में अच्छी ग्रोथ होगी।

30 दिन में बॉडी बनाने हेतु जरूरी टिप्स या ध्यान रखने योग्य बाते –

किसी भी कार्य को करने के लिए हमे अनुशासन की आवश्यकता होती हैं। एक मंथ में यदि आप अच्छी बॉडी बनाना चाहते है। तो यह जरूरी हैं। कि हम कुछ चीजो का ध्यान भी अवश्य रखे। तो आइए जानते है। कि बॉडी बनाते वक्त हम किन बातों का ध्यान रखे।

1. सर्वप्रथम यदि हम अपनी बॉडी को बनाना चाहते है। तो यदि धूम्रपान या मदिरा का सेवन कर रहे है।। तो उसे हमे त्याग देना होगा।

2. आप अपनी डाइट को नियमित फॉलो करें । साथ ही साथ आप यह निश्चित करे की कौन सी चीज आपको ज्यादा सही लग रही हैं। उस हिसाब से अपनी डाइट को मेंटेन करे।

3. जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर मे आप एक्सट्रा फैट बॉडी में बिल्कुल मत ले। हो सके तो ऐसी ही चीजे ले जिनसे गुड फैट मिले।क्योंकि बाद में इनसे परेशानी भी हो सकती हैं।

4. यदि आप सप्लीमेंट लेने के लिए सोच रहे है। तो यह बेहतर होगा कि आप पहले इस विषय मे अधिक जानलरी ले ले। कुछ वेबसाइट हैं जो हमे ओरिजिनल मटेरियल उपलब्ध कराती हैं। नही तो सब फेल प्रोडक्ट ही सेल किये जाते है।

5. एक्सरसाइज करने से पहले यह जरूरी हैं कि हम पर वर्कआउट मील जरूर ले। इसमे आप केले , ब्राउन ब्रेड जिसमे पीनट बटर लगा हो आदि चीजे ले सकते है। इसमे आप बनाना शेक भी एड कर सकते है। परन्तु यह जरूरी हैं कि आप इसे एक्सरसाइज से दो घण्टे पहले ले। ताकि एक्सरसाइज करने से पहले यह पच जाए।

Final word – उम्मीद हैं कि हमारे द्वारा प्रदान की गई 30 दिन में बॉडी कैसे बनाये की जानकारी आपको काफी पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी पसन्द आयी हो। और आपके कोई दोस्त जो एक महीने में बॉडी कैसे बनाये आपसे पूछे तो उसे यह आर्टिकल जरूर शेयर कर दे। साथ ही साथ हमे भी कॉमेंट बॉक्स में लिख कर बताए कि आपको यह अर्टिकल कैसा लगा धन्यवाद।




Leave a Comment