सर्व शिक्षा अभियान , Sarva siksha abhiyan :: भारत सरकार के द्वारा शिक्षा के सार्वभौमिकरण हेतु छकाए जाने वाले विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत सर्व शिक्षा अभियान आता हैं। आज hindivaani आपको सर्व शिक्षा अभियान , Sarva siksha abhiyan की जानकारी प्रदान करेगा। जिसके अंतर्गत आपको सर्व शिक्षा अभियान क्या हैं?,सर्व शिक्षा अभियान के उद्देश्य ,लक्ष्य, विशेषता आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी। तो आइए शुरू करते है।
सर्व शिक्षा अभियान , Sarva siksha abhiyan

सर्व शिक्षा अभियान
डकार विश्व सम्मेलन में भारत सरकार के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान नाम का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।सर्व शिक्षा अभियान प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण से संबंधित एक कार्यक्रम है ।सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत ही सब पढ़े सब बढ़े का नारा दिया गया था। सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत भारत सरकार के द्वारा 2000 – 2001 में प्रारंभ की गई थी।इसके अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना की शुरुआत 2004 में हुई थी।जिसके अंतर्गत समस्त बालिकाओं को प्राथमिक शिक्षा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।बाद में यह योजना सर्व शिक्षा अभियान के साथ ही विलय हो गई।
- उपयोगी लिंक –Ctet study material free pdf notes
- ctet math pedagogy pdf notes
- Ctet evs notes free download in hindi
- ctet english pedagogy pdf notes
- uptet study material free pdf notes in hindi
- uptet child development and pedagogy notes in hindi
- uptet evs notes in hindi
सर्व शिक्षा अभियान के लक्ष्य
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित लक्ष्य को निर्धारित किया गया है।
1.वर्ष 2003 तक विद्यालय शिक्षा ,गारंटी केंद्र ,विद्यालय में वापस अभियान ,वैकल्पिक विद्यालयों जैसे कार्यक्रमों के द्वारा बच्चों को विद्यालय में लाना।
2.वर्ष 2007 तक 5 वर्ष के समस्त बालकों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना।तथा वर्ष 2010 तक 8 वर्ष तक की आयु वाले बालकों को प्रारंभिक शिक्षा पूरी करवानी थी।
3.जीवन के लिए शिक्षा पर बल देने हेतु संतोषजनक गुणवत्ता की प्राथमिक शिक्षा देने पर बल।
4.वर्ष 2007 तक प्राथमिक चरण और वर्ष 2010 तक प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर आने वाली सभी लिंग संबंधी और सामाजिक श्रेणी के अंतराल को खत्म करना।
सर्व शिक्षा अभियान की विशेषताएं
सर्वशिक्षा अभियान की विशेषताएं निम्नलिखित हैं।
1.सार्वभौम प्रारंभिक शिक्षा के लिए सुस्पष्ट समयबध्ध कार्यक्रम।
2.बेसिक शिक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का एक अवसर।
3.मातृ शिक्षा संगठनों, स्वायत्त जनजातीय परिषदों को प्रभावी ढंग से सम्बद्ध करने का प्रयास ।
4.सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण देश मे सार्वभौम प्रारम्भिक शिक्षा के लिए राजनीतिक इक्षाशक्ति की अभिव्यक्ति।
सर्व शिक्षा अभियान की उपलब्धि–
सर्व शिक्षा अभियान की उपलब्धि निम्नलिखित हैं।
1.सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत उन बस्तियों में विद्यालय को खोला गया । जहां पर बुनियादी शिक्षा देने की व्यवस्था नही थी।
2.इसके अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया गया। ताकि डिजिटल अंतर को दूर किया जा सके।
3.बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में अच्छी करने हेतु मिड डे मील योजना को चालू किया गया ।
4.सर्व शिक्षा अभियान में अंतर्गत कक्षा, पीने का पानी , शौचालय का रखराखव सम्बन्धित विद्यालय के बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया।।
आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी सर्व शिक्षा अभियान , Sarva siksha abhiyan की जानकारी आपको पसंद आई होगी। यदि सर्व शिक्षा अभियान , Sarva siksha abhiyan आपको पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे।