शैशवास्था का अर्थ और परिभाषा ( Meaning and definition of infancy) :: बाल विकास की अवस्थाओं में पहली अवस्था हैं- शैशवास्था। आज Hindivaani शैशवास्था का अर्थ और परिभाषा,Meaning and definition of infancy की जानकारी प्रदान करेगा। जिसके अंतर्गत आपको शैशवास्था का अर्थ, शैशवास्था की परिभाषा,शैशवास्था किसे कहते है? आदि की जानकारी मिलेगी।
शैशवास्था का अर्थ और परिभाषा ( Meaning and definition of infancy)

शैशवास्था का अर्थ (Meaning of infancy) ::
शैशवास्था जन्म से पांच वर्ष तक कि अवस्था होती हैं। शैशवास्था को भी दो भागों में बाटा गया हैं।प्रारम्भ की तीन वर्ष की अवस्था पूर्व शैशवास्था और तीन से पांच वर्ष की अवस्था उत्तर शैशवास्था कहलाती हैं।शैशवास्था में बालक के अंदर अनुकरण करने की प्रवृत्ति अधिक होती है।और इस अवस्था में बालक में स्वप्रेम की भावना भी अधिक होती है।
इसे भी पढ़े ::
शैशवावस्था की परिभाषाएं (Definition of infancy)
शैशवावस्था की परिभाषाएं निम्नलिखित है।
एडलर के अनुसार शैशवावस्था की परिभाषा
“बालक के जन्म के कुछ माह बाद ही यह निश्चित किया जा सकता है।कि जीवन में उसका क्या स्थान है।”
न्यूमैन के अनुसार शैशवावस्था की परिभाषा
“शैशवास्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काल है।”
वैलेंटाइन के अनुसार शैशवावस्था की परिभाषा
“शैशवावस्था सीखने का आदर्श काल है।”
स्टैंग की परिभाषा
“जीवन के प्रथम वर्ष में बालक अपने भावी जीवन का शिलान्यास करता है।यधपि उसमें परिवर्तन हो सकता है।पर प्रारम्भिक प्रवृत्तिया और प्रतिमान सदैव बने रहते हैं।”
फ्रायड के अनुसार शैशवास्था की परिभाषा
“बालक को जो कुछ बनना हैं।प्रारंभ के चार पांच वर्षों में बन जाता है।”
गुडएनफ के अनुसार शैशवास्था की परिभाषा
” व्यक्ति का जितना भी मानसिक विकास होता है ,उसका आधा 3 वर्ष की आयु तक हो जाता है।”
क्रो एंड क्रो के अनुसार शैशवास्था की परिभाषा
“बीसवीं शताब्दी को बालक की शताब्दी कहा जाता है।”
आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी शैशवास्था का अर्थ और परिभाषा ,Meaning and definition of infancy ,शैशवास्था किसे कहते है?जानकारी आपको पसन्द आयी होगीं। यदि शैशवास्था का अर्थ और परिभाषा Meaning and definition of infancy की जानकारी आपको पसन्द आयी होगी। तो इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे।