बाल्यावस्था का अर्थ और परिभाषा ( Meaning and definition of childhood) :: बाल विकास की अवस्थाओं में दूसरी अवस्था होती हैं। बाल्यावस्था। आज Hindivaani बाल्यावस्था का अर्थ और परिभाषा,Meaning and definition of childhood की जानकारी प्रदान करेगा। बाल्यावस्था को जीवन का अनोखा काल हैं। यदि आपसे कोई प्रश्न पूछे कि बाल्यावस्था को जीवन का अनोखा काल किसने कहा। तो इसका उत्तर कोले होगा।तो आइए जानते है आगे की बाल्यावस्था का अर्थ , बाल्यावस्था की परिभाषा।
इसे भी पढ़े ::
- Ctet study material free pdf notes in hindi
- uptet study material free pdf notes in hindi
- शैशवास्था की अर्थ और परिभाषा
बाल्यावस्था का अर्थ और परिभाषा ( Meaning and definition of childhood)

बाल्यावस्था का अर्थ ( Meaning of childhood )::
शैशवास्था के पश्चात बाल्यावस्था का आरंभ होता हैं। यह एक ऐसी अवस्था होती हैं। जिसमे बालक का विकास गतिशीलता प्राप्त करता हैं। बाल्यावस्था की आयु 6 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक होती हैं। बाल्यावस्था को संवेगों की अवस्था कहा जाता हैं। क्योंकि इस अवस्था मे ही सबसे अधिक सवेगों का विकास होता हैं। बाल्यावस्था के अंत तक बालक का भार 80 पाउंड से 100 पाउंड तक हो जाता हैं।
बाल्यावस्था की परिभाषाये( Definition of childhood)::
बाल्यावस्था की परिभाषाएं निम्नलिखित हैं।
कोले के अनुसार बाल्यावस्था की परिभाषा
“बाल्यावस्था जीवन का अनोखा काल है।”
ब्लेयर जोन्स एवं सिंपसन के अनुसार बाल्यावस्था की परिभाषा
“शैक्षिक दृष्टिकोण से जीवन चक्र में बाल्यावस्था से अधिक कोई महत्वपूर्ण अवस्था नहीं है।जो शिक्षक इस अवस्था के बालकों को शिक्षा देते हैं।उन्हें बालकों का उनकी आधारभूत आवश्यकताओं का उनकी समस्याओं एवं उनकी परिस्थितियों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।जो उनके व्यवहार को रूपांतरित और परिवर्तित करती हैं।”
किलपैट्रिक के अनुसार बाल्यावस्था की परिभाषा
“बाल्यावस्था जीवन का निर्माण काल है।”
कोल एवं रूस के अनुसार बाल्यावस्था की परिभाषा
“वास्तव में माता-पिता के लिए बाल विकास की अवस्था को समझना कठिन है।”
रास के अनुसार बाल्यावस्था की परिभाषा
“बाल्यावस्था मिथ्या परिपक्वता का काल है।”
ब्लेयर जॉन्स सिंपसन के अनुसार बाल्यावस्था की परिभाषा
“बाल्यावस्था वह समय है।जब व्यक्ति के आधारभूत दृष्टिकोण व मूल्यों और आदर्शों का बहुत सीमा तक निर्माण होता है।”
आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी बाल्यावस्था का अर्थ और परिभाषा ,Meaning and definition of childhood आपको पसन्द आयी होगी। यदि बाल्यावस्था का अर्थ और परिभाषा ,Meaning and definition of childhood आपको पसन्द आयी हो तो इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे।
Reet scince