त्रिभुज किसे कहते है ?, त्रिभुज के प्रकार :: कोण टॉपिक विस्तृत रूप से बताने के बाद आज Hindivaani आपके लिए लेकर आया है- त्रिभुज किसे कहते है ?, त्रिभुज के प्रकार। आज हम इस विषय मे विस्तृत चर्चा करेंगे। जहाँ पर हम आपको समबाहु त्रिभुज किसे कहते है , समकोण त्रिभुज किसे कहते है ?समद्विबाहु त्रिभुज किसे कहते है ? आदि की जानकारी प्रदान करेंगे।
त्रिभुज किसे कहते है ?, त्रिभुज के प्रकार

त्रिभुज किसे कहते है?

ऐसी आकृति जो तीन रेखाओ से घिरी हुई हो , उसे त्रिभुज कहते है। त्रिभुज के अंतर्गत तीन अंतः कोण और टीनभुजाये होती हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो यह तीन भुजाओ वाला बहुभुज होता हैं।
(१)त्रिभुज के तीनों अन्तः कोणों का योग 180° होता हैं।
प्रत्येक अन्तः कोण = 60 °
प्रत्येक बाह्य कोण = 120 °
विकर्णो की संख्या = 0
(२) त्रिभुज के तीनों बाह्य कोणों का योगफल = 360 °
(३)त्रिभुज एक प्रकार का उत्तल बहुभुज होता हैं।
(४) त्रिभुज की विशेषताओं में एक मुख्य विशेषता होती हैं। कि त्रिभुज के बड़े कोण के सामने की भुजा बड़ी और छोटे कोण के सामने की भुजा छोटी होती हैं।
त्रिभुज के प्रकार –
त्रिभुज के प्रकार निम्नलिखित हैं।
समबाहु त्रिभुज –

ऐसा त्रिभुज जिसकी तीनो भुजाये बराबर हो उसे समबाहु त्रिभुज कहते है।समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण 60 ° का होता हैं।
AB =BC = AC
समद्विबाहु त्रिभुज –
समद्विबाहु त्रिभुज के अंतगर्त कोई दो भुजाये बराबर होती हैं। इसमे AB = AC इसमे आसमान भुजा आधार कहलाती हैं। इसके अंतगर्त आधार के कोण बराबर होते है।

विषमबाहु त्रिभुज –
विषमबाहु त्रिभुज के अंतर्गत तीनो भुजाओ की लम्बाई भिन्न भिन्न होती हैं। इसके तीनो कोण भी भिन्न भिन्न होते है।
उपयोगी लिंक – कोण किसे कहते हैं ? कोण के प्रकार

समकोण त्रिभुज –
ऐसा त्रिभुज जिसका एक कोण समकोण हो।उसे समकोण त्रिभुज कहते है।
इसमे BC = आधार , AB = लम्ब , AC = कर्ण।
पाइथागोरस प्रमेय के आधार पर –
कर्ण ²= आधार²+लम्ब ²
AC² =BC²+ AB ²
विशेष – ◆समकोण त्रिभुज के अंतर्गत तीनो भुजाये कभी भी बराबर नही हो सकती हैं।
◆समकोण त्रिभुज की कर्ण सबसे बड़ी भुजा होती हैं।
◆समकोण त्रिभुज के दो कोणों का योग तीसरे कोण के बराबर होता हैं। इसके दोनो न्यून कोण परस्पर लम्बपुरक होते है।

अधिककोण त्रिभुज –
जिस त्रिभुज में एक कोण 90 ° से 180 ° के बीच हो , उसे अधिक कोण त्रिभुज कहते है। अधिककोण त्रिभुज में एक कोण अधिक कोण होता हैं। और दो कोण न्यून कोण होते है।

बाह्य कोण –
त्रिभुज ABC में भुजा BC को आगे D तक बढ़ाने पर बना कोण ACD को त्रिभुज ABC के शीर्ष पर C का बाह्य कोण कहते है।
इसमे ∠ACD = ∠A + ∠B
ACD + ACB = 180 °

आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी त्रिभुज किसे कहते है ?, त्रिभुज के प्रकार की जानकारी आपको पसंद आई हॉगई। यदि त्रिभुज किसे कहते है ?, त्रिभुज के प्रकार आपको द आयी हो तो इसे अपनेेे दोस्तों से जरूर शेेेयर करे।