ठोस द्रव और गैस में अंतर, ठोस द्रव और गैस की तुलना ::द्रव्य की तीन अवस्थाएं होती हैं। जिन पर आज hindivaani आपसे चर्चा करेगा। और ठोस, द्रव, गैस तीन अवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। और यह भी बताएगा। कि ठोस द्रव और गैस में अंतर, ठोस द्रव और गैस की तुलना आदि के बारे में जानकारी देंगे।
ठोस द्रव और गैस में अंतर, ठोस द्रव और गैस की तुलना

द्रव्य किसे कहते है?
द्रव्य और पदार्थ वह वस्तु हैं। जिसमे कुछ आयतन और द्रव्यमान होता हैं।
जैसे – सोना, जल, वायु, चाँदी, स्टील, कांच आदि।
द्रव्य की अवस्थाएं -(States of matter)
द्रव्य की तीन अवस्थाएं होती है।
- ठोस(Solid)
- द्रव (Liquid)
- गैस(Gas)
ठोस अवस्था क्या है ?
द्रव्य की वह भौतिक अवस्था जिसमें आकार तथा आयतन दोनों निश्चित होते हैं ठोस अवस्था कहलाती है।
जैसेे– लोहा पत्थर लकड़ी बर्फ आदि।
द्रव अवस्था किसे कहते हैं?
द्रव्य की वह भौतिक अवस्था जिसमें आयतन तो निश्चित रहता है।परंतु उसका आकार निश्चित नहीं रहता है।द्रव कहलाती है।
जैसे– जल ,मिट्टी का तेल ,दूध आदि।
गैस अवस्था किसे कहते हैं ?
द्रव्य की वह भौतिक अवस्था जिसमें उसका आयतन तथा आकर बर्तन के आकार के अनुसार बदलते रहते हैं।गैस अवस्था कहलाती है।
जैसे– वायु, धुवा, जलवाष्प ,कोयले की गैस आदि।
ठोस अवस्था | द्रव अवस्था | गैस अवस्था |
इनका आकर निश्चित होता हैं। | इनका आकर अनिश्चित होता हैं। | इनका आकर निश्चित नही होता हैं। |
इनका आयतन निश्चित होता हैं। | द्रव के भी आयतन निश्चित होता हैं। | इनका आयतन निश्चित नही होता हैं। |
इनका घनत्व अधिक होता हैं। | इनका घनत्व ठोस से कम होता हैं। | इनका घनत्व बहुत ही कम होता हैं। |
इनमे बहने का गुण नही होता हैं। | ये बहते है। | ये भी बहती हैं। |
ठोस गर्म करने पर फैलते है। | ये गर्म करने पर ठोस से अधिक फैलते है। | ये गर्म करने पर बहुत अधिक फैलती हैं। |
इनका तल समतल होना आवश्यक नही हैं। | स्थिर द्रव का तल सदैव समतल होता हैं। | इनका कोई भी तल नही होता हैं। |
इन्हें बहुत ही कम दबाया जा सकता हैं। | इन्हें ठोस से अधिक दबाया जा सकता हैं। | गैस को अधिक दबाया जा सकता हैं। |
इनका निश्चित गलनांक होता हैं। | द्रव का निश्चित क्वथनांक होता हैं। | इनका निश्चित क्रांतिक मान होता हैं। |
अणुओ के बीच रिक्त स्थान बहुत ही कम होता हैं। | ठोस से अधिक रिक्त स्थान होता हैं। | इनमे अधिकांश रिक्त स्थान पाया जाता हैं। |
ठोस के उदाहरण – बर्फ,मोम,गन्धक,लोहा | द्रव के उदाहरण – जल,दूध,तेल,शहद | गैस के उदाहरण- वायु, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन आदि। |
आशा हैं कि हमारे द्वारा दी गयी ठोस द्रव और गैस में अंतर, ठोस द्रव और गैस की तुलना की जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे।
Tages-ठोस द्रव और गैस में अंतर स्पष्ट कीजिए,ठोस द्रव गैस का,ठोस द्रव गैस में क्या अंतर है,ठोस द्रव गैस के उदाहरण,ठोस द्रव और गैस में अंतर लिखिए,ठोस द्रव गैस की परिभाषा उदाहरण सहित,पदार्थ की अवस्थाएं ,ठोस पदार्थ क्या है,पदार्थ किसे कहते हैं परिभाषा,पदार्थ के कितने अवस्था है,ठोस द्रव और गैस में अंतर, ठोस द्रव और गैस की तुलना